सोनभद्र। चतरा-नगवां में हो रही बिजली कटौती की समस्या दूर करने के लिए सांसद छोटेलाल खरवार ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के साथ बैठक की। सांसद ने कहा कि जिले में बिजली की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। चतरा और नगवा में रात की कटौती बिल्कुल न की जाए। फाल्ट की शिकायत आने पर उसे जल्द दूर किया जाए। चरगड़ा, मंड़पा,चौरा, महुली, दरेव, देवहा आदि गांवों में जल्द विद्युतीकरण किया जाए। अनपरा के झिगुरदह स्थित हनुमान मंदिर पर जल्द विद्युतीकरण कराने को कहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि शहर और गांवों में फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती बंद की जाए। बिजली बिल और कनेक्शन के लिए कैंप लगाए जाए। यहां श्रवण, संतोष कुमार सिंह, अरविंद पांडेय आदि रहे।