रेणुकूट। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के कार्यालय पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी यतींद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक सोमवार को हुई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर जिले में जगह-जगह होने वाले योग कार्यक्रमों की योजना तैयार की गई।
रॉबर्ट्सगंज में रवि प्रकाश त्रिपाठी, ओबरा में वीरेंद्र श्रीवास्तव, रेणुकूट में राजनारायण योगी, पिपरी में शत्रुघन सिंह, अनपरा में उषा कोमलन, शक्तिनगर में सचिन तिवारी को कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व सौंपा गया। यहां राज्य कार्यकारिणी सदस्य पीके विश्वास ने में होने वाले योग कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर, वाहन, साउंड बॉक्स, दरी, त्रिपाल, झंडा, अंगवस्त्र, बैच सहित अन्य सामग्री योग स्थलों पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यतींद्र उपाध्याय, साधू सिंह, आशीष पाठक को विभिन्न स्थलों पर होने वाले योग कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी व निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह, सूबेदार शर्मा, हेमंत कुमार सिंह, महेंद्र आर्य, कुमकुम उपाध्याय, साधना, कौशलेंद्र, सावित्री, वंदना, सीताराम, बलिराम मौजूद रहे।