फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रति बीघा मिले छह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे से प्रभावित किसानों को प्रति बीघा छह हजार रुपये मुआवजा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। साथ ही टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दो अप्रैल को लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते है। घटना की न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि गर्मी शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंदर कर दिया है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझाना पड़ रहा है। जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराई जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने ढमें हिलाहिवाली संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। मांगपत्र देने वालों में जिलाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, पीसी सदस्य कृष्ण प्रताप सिंह, अनिल सिंह, रामबचन चौहान, लवकुश केशरी, वृजेश तिवारी, कन्हैया पांडेय, अमित चौबे, नामवर सिंह कुशवाहा, सोनी गुप्ता, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें