फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के शहादत दिवस से करेंगे सत्याग्रह की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वराज अभियान की राज्य समिति के सदस्य दिनकर कपूर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित कराने में लगी हुई है। मजदूरों को मिल रही सुविधाओं और श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। वह गुरुवार की दोपहर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

कहा कि इस जनपद में श्रमिकों के विधिक अधिकारों को दिलाने, उनके सम्मानजनक वेतन, स्थायी नौकरी, सामाजिक सुरक्षा और प्रबंधन में हिस्सेदारी के लिए बड़ा सत्याग्रह आंदोलन चलाया जायेगा। इस आंदोलन की शुरूआत महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी को उपश्रमायुक्त कार्यालय पर घेरने से की जाएगी। सत्याग्रह आंदोलन में जनपद के सभी श्रम संगठनों, नागरिक आंदोलन और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जाएगा। वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव राजेश सचान, सामाजिक कार्यकर्ता ओपी सिंह, मजदूर एकता संघ के महासचिव अजीत सिंह, पिपरी के पूर्व सभासद कामरेड मारी ने भी मजदूर हित में संघर्ष की हुंकार भरी। इस मौके पर जटाशंकर मिश्रा, कृपाशंकर पनिका, आशीष मिश्रा, अजय पटेल, मो. यूनुस अंसारी, विक्रम कुमार, एमडी हकीम, रमेश सिंह खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें