फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू परिवहन में तीन चालकों सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी/विंढमगंज)। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती नदियों में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। दुद्धी और विंढमगंज इलाके में बुधवार की रात जगह-जगह घेरेबंदी कर अवैध बालू परिवहन कर रहे पांच ट्रकों और दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। वहीं तीन चालकों और बालू लोड कराने वाले एक बिचौलिए के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि 11 बजे विनोद मोड़ होते हुए छतीसगढ़ बॉर्डर की तरफ लगभग पांच ट्रकें गई। तभी से ग्रामीण ताक लगाए बैठे थे। जैसे ही गाड़ियां पांगन नदी से बालू लेकर निकलनी शुरू हुई ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दे दी। दुद्धी कोतवाल विनोद यादव की अगुवाई वाली टीम ने बालू लदी एक ट्रक को खजूरी से पकड़ लिया। दूसरी बालू लदी ट्रक का पीछा कर रजखड़ से पकड़ा गया। बघाड़ू की तरफ से आ रहे बालू लदी ट्रक को भी घेरेबंदी कर पकड़ लिया गया। कार्रवाई की सूचना बिना बालू लोड किए भाग रहे दो ट्रकों को अमवार चौकी इंचार्ज ने कोरची के पास पकड़ा। पांचों ट्रकों के चालकों को हिरासत में लेने के साथ ही, वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया। उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र की कनहर और मलिया नदी से रात में अवैध खनन कर बालू ढुलाई की शिकायत पर कार्रवाई करते गुरुवार की सुबह तहसीलदार दुद्धी मृत्युंजय सिंह ने जाताजुआ और बोम गांव से एक-एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया। टीम को देखकर चालक भाग लिए। पूछताछ के बाद दोनों ट्रैक्टर पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। दुद्धी पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान तीन चालक तस्लीम निवासी जफराबाद थाना अदाहलाट मिर्जापुर, शिवकुमार विश्वकर्मा निवासी मधुपुर थाना राबर्ट्र्सगंज, राजेश यादव निवासी खैरुद्दीनपुर थाना अलीनगर, चंदौली पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बालू लोड कराने में बिचौलिए का कार्य करने वाले यूनुस निवासी अमवार के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया कि शेष वाहनों के चालकों के साथ एक और बिचौलिए की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें