फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन-सिंगरौली रेलवे मार्ग बहाल, ट्रेनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस-अप की डिरेल हुई बोगियों को हटाकर लगभग 24 घंटे बाद चोपन सिंगरौली रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह परिचालन बहाल कर दिया गया। भोर में 3:50 बजे टूटी हुई पटरी बदले जाने के साथ ही हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज के डिरेल हुए सातों बोगियों को हटाकर ट्रैक सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

डीआरएम धनवाद मंडल मनोज अखौरी और महाप्रबंधक जीके गायन के निर्देशन में रेलवे के उच्चाधिकारियों की देखरेख में ट्रैक मरम्मत और डिरेल बोगियों को हटाने का कार्य किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूर लगाए गए थे। पूरे मरम्मत कार्य के दौरान जीएम और डीआएम कैम्प किये रहे। ट्रेनों के आवागमन शुरू होने के बाद ही दोनों अधिकारी मौके से रवाना हुए। इस संबंध में डीआएम अखौरी ने बताया कि अभी इस मरम्मत किये गए ट्रैक पर ट्रेन कासन पर दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गुजारी जाएंगी। क्योंकि ट्रैक पर अभी गिट्टी भरने सहित कई तकनीकी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। मरम्मत कार्य के दौरान मुख्य रूप से रेलवे के सीडीओएम संजय कुमार, सीनियर डीओएम प्लानिंग राकेश कुमार, सीनियर डीई एसी चैधरी, डीएई पावर केके सिंह, आरपीएफ कमांडेंट विवेक कुमार सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
ट्रैक बहाल होने के बाद सबसे पहले सिंगरौली से ओबरा परियोजना कोयला पहुंचाने वाली डाउन मालगाड़ी को गुजारा गया। तत्पश्चात अजमेर हावड़ा, त्रिवेणी एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, कटनी पैसेंजर आदि सवारी गाड़ियों सहित कई मालगाड़ी पास की गईं। वहीं ट्रेनों का आवागमन समय से सामान्य रूप से सुचारु कर दिया गया। रात 12:55 बजे ट्रैक से उतरे सभी कोचों को हटा लिया गया। शुक्रवार तड़के 3:50 बजे चोपन- सिंगरौली रेलमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल इस स्थान पर ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है। ट्रैक के सही होने के बाद सभी ट्रेनों को नियमित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें