सोनभद्र (दुद्धी)। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर शुक्रवार को टाउन क्लब मैदान पर धरना प्रदर्शन किया। अनुदेशक शिक्षक अधिवेशन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि शासन ने पिछले महीने घोषणा किया था कि अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार दिए जाने लगेगा। यह मानदेय मार्च से लागू किये जाने की घोषणा शासन ने की थी लेकिन अभी तक अनुदेशकों का मानदेय पूर्व की भांति दिया जा रहा है। यह उनके साथ अन्याय है। अनुदेशक शिक्षक वेलफ़ेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में 17 हजार मानदेय के संबंध में धरना प्रदर्शन के समर्थन में अनुदेशक संघ दुद्धी अनुदेशकों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आनंद कुमार तिवारी, संजीव कुमार, दिनेश मौर्या, संजय चौधरी, सर्वेश, शिवनाथ, रेखा, अभिलाषा, ऊमा गुप्ता, सुनीता, सीमा, अमरेश मौजूद रहे।