फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थल में 69 पशु, खाने के लिए सिर्फ डेढ़ क्विंटल भूसा, भड़के सीडीओ

विज्ञापन
गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते सीडीओ अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को भटवा टोला स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में न तो पर्याप्त चारा मिला और न ही धूप से बचाव की समुचित व्यवस्था। कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को नोटिस जारी कर तीन दिन में उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के ग्राम सभा भटवा टोला में बनाए गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में सीडीओ के अचानक पहुंचने से संबंधित सकते में आ गए। आश्रय स्थल में 69 गोवंश रखे गए हैं लेकिन उनके खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध नहीं है। मौके पर लगभग डेढ़ क्विंटल ही भूसा की कुट्टी पाई गई। आश्रय स्थल पर पशुओं के रख-रखाव के बारे में भटवा टोला की ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी और सेक्रेट्री जितेंद्र कुमार से जानकारी ली, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करें। आश्रय स्थल में पशुओं को रहने के लिए शेड का विस्तारीकरण व बाउंड्रीवाल के मद्देनजर सदर बीडीओ को आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें