फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 केंद्रों पर 6581 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती झिझक और अफवाहों के बाद अब लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हुए हैं। टीका लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले के 25 केंद्रों पर 6581 लोगों को टीका लगाया गया। अब टीकाकरण कराने वालों की संख्या 2.23 लाख हो गई है।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए रोज लोगों की भीड़ लग रही है। शनिवार को यहां 18-44 आयु वर्ग के 277 लोगों को टीका लगाया गया। इस केंद्र पर अब तक 3459 टीके लगाए जा चुके हैं। सीएचसी मधुपुर में 451 और म्योरपुर में 415 लोगों को टीका लगा। पीएचसी पिपरी, प्रोजेक्ट हॉस्पिटल ओबरा, सीएचसी दुद्धी पर भी टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही है। इन केंद्रों पर ढाई सौ से अधिक लोगों ने टीका लगवाया। कर्मा: न्यू पीएचसी कर्मा पर कुल 110 के सापेक्ष 37 लोगों ने वैक्सीन लगवाया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 25 और इससे अधिक उम्र के 12 लोग शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. डीएन दत्ता ने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रत्येक व्यक्तियों को सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। टीम में एएनएम बेचनी देवी, सुषमा, अनुराग मौर्य, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें