क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी। चिलचिलाती धूप में किसान डीजल लेने के लिए लाइन में खड़े रहे।
भाजपा सरकार में लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद डीजल की खपत कम नहीं हो रही है। शनिवार को सुबह से ही कोन के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए किसान कतारबद्ध तरीके से खड़े दिखे। किसानों ने बताया कि वर्तमान में ट्रैक्टर से खेतों की जोताई का काम चल रहा है। गांवों से ट्रैक्टरों को डीजल भरवाने के लिए टंकी पर ले जाना न पड़े, इसलिए गैलेन में डीजल भरकर ले जा रहे हैं। क्षेत्र में पेट्रोल पंप की कमी होने के कारण घंटे भर लाइन में लगने के बाद डीजल मिल रहा है। संवाद