फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैेंकमित्र से 65 हजार लूटे

Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव के समीप शुक्रवार की रात असलहे के बल पर बदमाशों ने बैंकमित्र रविंद्र से 65 हजार रुपये लूट लिया। शोर-गुल सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो लुटेरे बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



घटनास्थल को ओबरा सीओ ने जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन करने में जुट गई है। कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव का रहने वाला रविंद्र इलाहाबाद बैंक कचनरवा में बैंकमित्र है। रात करीब आठ बजे कचनरवा से बैंकमित्र बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी बाइक सवार अपने गांव के पहले समरलवा टोला के पास पहुंचा ही था कि दो बाइक से चार बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इस दौरान एक बदमाश बैंकमित्र के कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक की चाभी मांगने लगा। लेकिन दिलेरी दिखाते हुए रविंद्र बदमाशों को धक्का देकर वहां से भाग निकला। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो एक बाइक से दो बदमाश और दो बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर पैदल झारखंड की ओर जंगल में भाग निकले।


घंटों जंगल में ग्रामीणों ने बदमाशों की खोजबीन की। लेकिन उनका पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक उठा कर थाने ले गई। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल पर ओबरा सीओ प्रवीण यादव ने जाकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उसके बाइक की डिक्की में रखे करीब 65 हजार रुपये लूट ले गए। सीओ का कहना है कि रविंद्र के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें