रेणुकूट। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से ग्वालियर में हुए राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल कांसेप्ट्स कॉवेंशन में हिण्डाल्को रेणुकुट की चार टीमों ने हिस्सा लिया। संस्थान के ट्रेनिंग सेंटर के सेंट्रल कोआर्डिनेट एसपी जोश की अगुवाई में गई टीम ने अपनी केस स्टडी प्रस्तुत किया। कॉवेंशन में दो पार एक्सिलेंस और दो एक्सिलेंट पुरस्कार मिला। केस स्टडी प्रेजेंटेशन में हिण्डालको अल्युमिना इंस्ट्रुमेंट की जेट क्वालिटी सर्किल के सुनील सिंह, सीपी सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं पीसी श्रीवास्तव, फैब्रिकेशन वर्कशाप की निर्माण क्वालिटी सर्किल के डीके तिवारी, अशोक यादव, चंद्रजीत यादव, सतीश चौबे, एमके पांडेय व डीके दुबे की टीम को एक्सिलेंट अवार्ड मिला। रिडक्शन कार्बन प्लांट की जागृती क्वालिटी सर्किल के सुशील कुमार, एएन तिवारी, नंदलाल, धरम कुमार, सुशील पांडेय तथा ब्वायलर कोजनरेशन की ध्रुव क्वालिटी सर्किल के आशीष सिंह, वीके चतुर्वेदी, दया राम, आरबी सिंह, बीके त्रिपाठी व आरएस तिवारी की टीम को सर्वोच्च पुरस्कार पार एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंवेशन में देश के पांच सौ से अधिक संस्थानों से करीब दो हजार टीमों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कंवेंशन में हिण्डालको टीमों की स्वर्णिम सफलता पर संस्थान के मुखिया सतीश एन जाजू, मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी।