फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पर दर्ज कराया गया बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम (प्रवर्तन दल) ने विद्युत कनेक्सनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान नगर के विभिन्न हिस्सें से नौ के खिलाफ बिजली चोरी का आरोप पाया गया। रात में प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल वाराणसी बालमीत सिंह ने सभी नौ के खिलाफ तहरीर दी। इस पर शनिवार को पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बालमीत सिंह ने तहरीर में कहा है कि अशोक नगर निवासी रामेश्वर, गोपाल, सुशील कुमार सिंह, बढ़ौली निवासी दीनानाथ, हर्षनगर निवासी कृपा, उत्तर महाल निवासी सीताराम, पश्चिम महाल राबट्र्सगंज निवासी बिहारी, नई बस्ती निवासी जफर, रेलवे क्रासिंग निवासी रामप्रसाद, मनोज, न्यू मार्केट निवासी पवन कुमार के यहां का विद्युत कनेक्सन पूर्व में बकाए के चलते काट दिया गया था लेकिन बगैर बकाया जमा किया तथा इसको लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाए, खुद से कनेक्सन जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें