फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

198 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली । ट्रांसफार्म अभियान के तहत दुधीचुआ क्षेत्र के चकरिया ग्राम पंचायत में लगे स्वास्थ्य शिविर में 198 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया गया। एनसीएल दुधीचुआ के मुख्य चिकित्सा सेवाएं डा. ए सरकार एवं एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली की डा. नेहा स्मृति की चिकित्सा टीम ने शिविर में आए ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें 11 गर्भवती एवं 15 जच्चा महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच भी की गई और उन्हें आयरन, विटामिन, कैल्शियम एवं फॉलिक एसिड की दवाइयां दी गईं। शिविर में आए अधिकतर ग्रामीण चर्मरोग से ग्रसित पाए गए। सीएसआर टीम के सहायक प्रबंधक कार्मिक एनके तिवारी एवं सहायक प्रबंधक सामुदायिक विकास विवेक गौतम ने ट्रांसफार्म सिंगरौली अभियान के तहत चकरिया ग्राम पंचायत में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले 100 दिनों में इन पंचायतों में विकास की नई बयार बहाने के लिए दुधीचुआ क्षेत्र के विभिन्न विभाग समंवय के साथ तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें