फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए शिष पैकेज दें मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। मजदूर, किसान मंच की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें कोल, धागंर को आदिवासी के दर्जे, गोंड़, खरवार, बैगा समेत आदिवासी का दर्जा पाई जातियों को पूरे प्रदेश में आदिवासी का दर्जा देने, राबर्ट्सगंज की लोकसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित करने की मांग की गई। बैठक में मनरेगा में काम और किसानों के सभी कर्जे माफ करने व उन्हें ब्याजमुक्त कर्ज देने के सवालों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने पर चर्चा हुई। बैठक में 11 सदस्यी तहसील संयोजन समिति का चुनाव हुआ जिसमें श्रीकांत सिंह को संयोजक, कांता कोल, बब्बन मौर्य, युसुफ अंसारी, अमर सिंह गोंड़, पिंटू कोल को सह संयोजक व केशनाथ मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इंद्रमनणि कोल को आदिवासी वनवासी महासभा का अध्यक्ष व संतलाल बैगा को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मानदंड़ों में देश के सर्वाधिक पिछड़े बीस जिलों में आता है। मुख्यमंत्री इस पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि इस सरकार का एक साल नई मिसाल नहीं बल्कि जनता को बेहाल करने का साल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें