फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए संत शिरोमणि रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही उनके समाज में कल्याणार्थ योगदान पर चर्चाएं की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के संत कीनाराम महिला पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में कॉलेज के निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि संत रविदास जी समाज के कल्याण के क्षेत्र में बहुत अहम योगदान दिया। कहा कि इन्होंने कर्म को ही पूजा मानकर ईश्वर को पाने का रास्ता बनाया।इनका विश्वास था कि राम, कृष्ण, करीम, राघव आदि सब एक ही परमेश्वर के विविध नाम हैं। वेद, कुरान आदि ग्रंथों में एक ही परमेश्वर का गुणगान किया गया है। शैव्या सिंह, मनीषा शुक्ला, वंदना, वीणा, तसलीम, डिम्पल, सुधा, प्रियंका, कुसुम मौजूद रहीं। ओबरा: राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन बुधवार को पीजी कॉलेज में किया गया। शिविर में 100 छात्र एवं 100 छात्राओं ने भाग लिया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने संत सिरोमणी संत गुरू रविदास के जन्म दिवस को महाविद्यालय परिसर में उत्साह पूर्वक मनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.इन्द्र बहादुर सिंह ने रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वयंसेवियों ने ग्राम भ्रमण कर विशेष शिविर के कार्य योजना को ग्राम बिल्ली-मारकुण्डी के ग्रामवासियों को बताया। भोजनावकाश के पश्चात बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. विनोद बहादुर सिंह एवं डॉ. किशोर कुमार सिंह ने कहा कि कुशल व्यवहार तथा कार्यकुशलता का प्रदर्शन करने का सही एवं सुअवसर मिलेगा। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें