फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक से आये 60 मजदूरों को कराया होम क्वारंटाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को कर्नाटक से आये 60 मजदूरों को होम क्वारंटीन किया गया। सभी मजदूर निजी वाहन से गांव पहुंचे थे। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवाल, हीराचक, महुली, कोलीनडुबा में 60 मजदूरों के कर्नाटक से निजी वाहन बुक करके गांव आनेे की सूचना पर हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लॉक संयोजक व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने विंढमगंज थाना प्रभारी के साथ दुद्घी में मौजूद स्क्रीनिंग करने के लिए डाक्टर संजय कुमार को अवगत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर डॉ. संजय कुमार की टीम ने प्राथमिक विद्यालय केवाल पहुंचकर एक-एक करके सभी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग किया। हिदायत दिया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में 14 दिन तक कोरोना वायरस के मद्देनजर जो सुरक्षा उपाय बनाई गई है उसके लिहाज से घर में एकांतवास की तरह रहेंगे। थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद ने मौजूद मजदूरों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि हर हाल में आप सभी लोग 14 दिन तक होम कोराइंट के तहत अपने अपने घरों में सुरक्षित रहेंगे। यदि किसी भी तरह का मनमर्जी करने का प्रयास करेंगे तो उन्हे सरकारी व्यवस्था के तहत बने क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करा दिया जाएगा। इस मौके पर अविनाथ यादव, सोमारु सिंह गौड़, संजय पनिका, हुबलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें