घोरावल में डस्टबिन वितरित करते नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। घोरावल नगर पंचायत में सफाई अभियान के साथ नगर को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम लगातार चल रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में सोमवार से कूड़ादान वितरण का काम शुरू किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 500 घरों में कूड़ा दान बांटे गए। पूरे नगर में 2000 कूड़ादान का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा लगातार सड़को की सफाई कराई जा रही है। नगर में सभी नालियों व गलियों में सफाईकर्मियों द्वारा अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। नगर में मच्छरों, वायरस इत्यादि के खात्मे के लिए नगर पंचायत द्वारा लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की पूरी टीम कोरोना संकट को हराकर नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रहवासियों से अपील की है कि कोरोना को हराने एवं नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में वे नगर पंचायत का सहयोग करें एवं सफाईकर्मियों को सम्मान दें।