फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र की खिड़की तोड़कर 50 हजार नगदी और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में कंप्यूटर जॉब वर्क और जनसेवा केंद्र से बृहस्पतिवार रात चोरों ने 50 हजार रुपये नगदी समेत लैपटॉप आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने केंद्र का खिड़की तोड़ कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सिरसाई निवासी किशन गुप्ता पुत्र कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव में ही किशन कॉमन सर्विस सेंटर नाम से जनसेवा केंद्र खोल रखा है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तो सामान बिखरा पड़ा था और काफी सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि खिड़की के ग्रिल काटकर दुकान में रखा 50 हजार नगदी, लैपटॉप, 2 कैमरा, पेपर एक पेटी, लेमिनेशन मशीन और अन्य समान पर चोरों ने हाथ फेर दिया। सूचना पर मौके पर 112 नंबर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें