फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के सामने विरोध करते बेंक कर्मचारी।
विज्ञापन
सोनभद्र। वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफिसर एसोसिएशन एआईबीओसी यूनिट के बैनर तले बैंककर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सरकार के ऊपर मांगें पूर्ण करने में हीलाहवाली करने का आरोप मढ़ा। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर होने से करीब 80 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। बैंकों से खाताधारकों को वापस लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

 ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफिसर एसोसिएशन एआईबीओसी यूनिट मिर्जापुर के बैनर तले जिले में स्थित राष्ट्रीयकृत 107 बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल पर होने से लगभग 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंककर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से खाताधारकों को भी परेशानी हुई। कड़ाके की ठंड में बैंकों मेें घंटों कई खाताधारक इस आस में बैठे रहे कि शायद कर्मी काम करेंगे, लेकिन राष्ट्रीयकृत किसी बैंक में काम नहीं हुआ। खाताधारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। राबट्र्सगंज नगर में स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने कर्मियों ने मांगों के समर्थन में हूंकार भरी। अग्रणी इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक सूर्यदत्त संतोषी ने कहा कि सरकार की बैंकों के प्रति ढुलमुल रवैये के खिलाफ  एवं वेतन पुनरीक्षण में विलंब, पांच दिवसीय कार्य दिवस, पुरानी पेंशन बहाली, पेंशन विसंगतियों में सुधार, एनपीए खातों की ऋण वसूली और नये अधिकारियों की भर्ती सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में अधिकारी परिसंघ एआईबीओसी की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। उपरोक्त मांगों के समर्थन में जनपद स्थित भारतीय स्टेट बैंकए इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। एसके दिवाकर, रूपा चौधरी, विजय शंकर, रवि, हरिश, गौरव, महेन्द्र, चंदन, अजय, संदीप,  प्रशान्त राय, अजीज, कृष्ण प्रताप सिंह आदि हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें