फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 425 कार्मिकों ने डाले वोट

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बैलेट पेपर लगाकर ईवीएम पैंक करते कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। अंतिम दिन 425 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोट दिलवाने के लिए तीन मार्च से अभियान शुरू होगा। कार्मिकों की टीम घर-घर जाकर चिह्नित मतदाताओं से वोट दिलवाएगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्मिकों को बूथ पर मौजूदगी के दौरान उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। टेंडर वोट व मॉक पोल कराने की प्रक्रिया बताई। कहा कि अगर किसी मतदाता का वोट पड़ चुका है और वह उसे चैलेंज करता है तो टेंडर वोट डलवाया जा सकता है। उधर, प्रशिक्षण के दौरान घोरावल विस क्षेत्र में 187, राबर्ट्सगंज में 119, ओबरा में 98 और दुद्धी में 21 मत पोस्टल बैलेट से पड़े। पोस्टल बैलेट के प्रभारी उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने बताया कि जिन दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है, उनके वोट दिलवाने के लिए तीन मार्च से अभियान शुरू किया जाएगा। उधर, डीएम टीके शिबू ने अब तक के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिक एक मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे से अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध केस दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें