फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी(सोनभद्र)।। संजीवनी बाल विद्या मंदिर सुअरसोत का वार्षिकोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य रामशकल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। नगवां क्षेत्र अति पिछड़ा है। यहां शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य सरकार कर रही है। पिछड़े क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती की गई है। अब कोई भी प्राथमिक विद्यालय बंद नहीं है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस आदिवासी वनवासी क्षेत्र में विद्यालय खोलकर संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी ने पुनीत कार्य किया है। वे विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद के लिए सदैव तैयार रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि जिले में शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सरकार तमाम कदम उठा रही है। उन्होंने सरकार से संचालित योजनाओं की भी बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद उपाध्याय सह मंत्री सेवा समर्पण संस्थान ने किया। यहां डॉ. विद्यासागर पांडेय प्रबंधक, मनोज, नंदलाल गुप्ता, अनिल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें दो सौ लोगों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें