सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में सोमवार को बोर्ड की बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चुनिंदा लोगों को ही बैठक में बुलाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बीडीओ ने समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए चले गए।
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक होनी थी। यहां भारी संख्या में बीडीसी पहुंचे थे। अभी बीडीओ पिछली कार्रवाई पर चर्चा कर ही रहे थे कि कुछ सदस्यों ने चुनिंदा लोगों को ही बैठक में बुलाने पर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आपत्ति जताते हुए नारेबाजी भी किया। साथ ही ब्लॉक से कराए जा रहे कार्यों का लेेेखा जोखा भी मांगना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बीडीओ ने सदस्यों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब मामला ठंडा होता नहीं दिखा वह चले गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह पटेल, धर्मराज, श्याम सुंदर, अशोक , अमरजीत, मुख्तार अली, अयोध्या, आनंदी देवी, चमेली, बबलू, भगंदर ,संतोष सिंह, इंदल सिंह ,रामकेश, श्याम राम ,आदि लोग मौजूद रहे