फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आपूर्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिंधौरा गांव में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार जल निगम के एक्सईन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को अगर नजरदांज किया गया तो वृहद आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

बढ़ौली गांव में स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि भूजल स्तर काफी नीचे होने के कारण अब से पानी की समस्या शुरू हो गई है। बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना से ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन देने के लिए पूर्व मे जल कर्मियों को मांगपत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक एक भी ग्रामीण को कनेक्शन नहीं दिया गया। जबकि गर्मी का आगाज होते ही पानी का संकट विकराल रूप धारण कर लेता है। कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम विभाग की होगी। शिवकुमारी, लालती, संगीता, सीता, गीता, मरचाई, वैजंती, सुकुवारी, सुनीता, मुन्नी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें