ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के 40वें मान्यता दिवस को शुक्रवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उत्पादन निगम के ओबरा परियोजना के झरिया नाला गेट पर यांत्रिक संवर्ग के कर्मचारियों ने संकल्प सभा आयोजित की। इसमें यांत्रिक संवर्ग के सैकड़ों कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने अधिकार (मांगों) को लेकर आवाज बुलंद किया।
प्राविधिक कर्मचारी संघ ओबरा शाखाध्यक्ष उमेश कुमार व राज्य विद्युत उत्पादन प्राविधिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व निगम प्रबंधन से अपनी मांगों को लेकर संबोधित किया। यांत्रिक संवर्ग की चट्टानी एकता को आश्वस्त किया। सभा को संघ के संरक्षक पीएन गुप्ता, उत्पादन निगम के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव, सुरेंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आसफ अली, उपाध्यक्ष शिवभूषण, मुनेंद्र कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, जितेंद्र मौर्या जी कौशल मिश्रा, रामउजागीर , राममूर्ति महेंद्र कुमार, बल्लू राम आदि ने संबोधित किया।