फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sonbhadra: नौ महिलाओं समेत 36 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना का संक्रमण तमाम प्रयासों के बावजूद थम नहीं रहा है। जिले में नौ महिलाओं समेत 36 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से 17 संक्रमित चोपन क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2062 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 42 मरीज इलाज के बाद वृहस्पतिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। इसके साथ ही अब तक इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1642 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

36 पाजिटिव मिलने के साथ ही एक्टिव मामले अब 401 हो गए हैं।उधर, चिकित्सकों की टीमें वृहस्पतिवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1727 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1736 लोगों की बृृहस्पतिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पाजिटिव और 1700 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 76461 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 75006 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2062 पाजिटिव और 72944 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1455 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 36 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 401 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 16 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें