म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के पास सड़क हादसे में दो युवकों की वृहस्पतिवार की रात करीब 8.15 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त शुरू कर दी। हादसे का कारण बने ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रात करीब नौ बजे हादसे में मृत युवकों की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी रामनरेश (20) पुत्र रामलखन, जयशंकर (15) पुत्र रघुनाथके रूप में हुई। दोनों अपनी अपने ननिहाल म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव से अपने घर नधिरा लौट रहे थे।
म्योरपुर थाना प्रभारी अजय सिंह के मुताबिक क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की वृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। बाइक सवार युवक म्योरपुर की ओर से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार ब्लाक कार्यालय के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मृतक युवकों के बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के होने की बात कही जा रही है। हादसे का कारण बने ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बभनी थाना नधिरा गांव निवासी रामनरेश (20) पुत्र रामलखन, जयशंकर (15) पुत्र रघुनाथ के रूप में हुई। दोनों अपनी अपने ननिहाल म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव से अपने घर नधिरा लौट रहे थे।