फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1051 बंधियों के निर्माण पर ख़र्च होंगे 32 करोड़

विज्ञापन
मारकुंडी में बंधी का शुभारंभ करते मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन सोन जलाग्रह फेस-2 के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में 1051 बंधियों के निर्माण और मरम्मत कार्य का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सदर ब्लॉक के सलखन ग्राम पंचायत स्थित बैरिहवा टोला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ कर व फावड़ा चलाकर श्रमदान से बंधी निर्माण का कार्य शुरू कराया। जिले में 32 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 1051 बंधियों के निर्माण, मरम्मत का कार्य मनरेगा से होगा। इससे 16 लाख दस हजार 488 मानव दिवस सृजित होंगे, जिससे मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर बंधी निर्माण का शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी ने सलखन की महिलाओं के रहन-सहन के बारे में जाना और एनआरएलएम समूह की बुजुर्ग महिला पुनवासी देवी से भी फीता कटवाकर बंधी निर्माण शुरू कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि अब इस बंधी के बनने से पशु पेयजल के साथ ही मानव पेयजल के लिए हैंडपंपों में भी पानी बराबर रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कार्य करने के लिए जो लोग व्यक्तिगत जमीनों में चैकडेम बनवाना चाहते हैं, उनका भी चैकडेम मनरेगा के खर्च से बनाया जाएगा। भैंस, गाय, बकरी, मुर्गी पालन के लिए भी मदद की जाएगी। सब्जी की खेती के लिए भी सरकारी मदद दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर पशु पालन, मुर्गी पालन, साग-भाजी की खेती, बागवानी की भी व्यवस्था सरकारी खर्चे पर पात्रों को मुहैया करायी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास खण्डों में 32 करोड़ 37 लाख की लागत से 16 लाख 10 हजार 488 मानव दिवस सृजित होगा। राबर्ट्सगंज में 130 बंधी का निर्माण-मरम्मत, घोरावल में 74, चतरा में 95, नगवां में 207, चोपन में 131, दुद्धी में 192, म्योरपुर में 107 व बभनी विकास खण्ड में 115 बन्धियों के निर्माण, मरम्मत कार्य का लक्ष्य निर्धारित है। इसके माध्यम से 10 लाख 51 हजार घन मीटर पानी की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। इससे एक तरफ जहां पशु पेयजल की व्यवस्था होगी, वहीं दूसरी तरफ जल स्तर बेहतर होने से मानव के लिए पेयजल भी हैंडपंपों आदि के माध्यम से लम्बे समय तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी मनरेगा टीबी सिंह, बीडीओ चोपन श्रवण कुमार राय, जेई एमआई, ग्राम प्रधान नसीमा बेगम, मजनू मौजूद रहे। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा ने ग्राम पंचायत मारकुंडी में बंधी निर्माण का शुभारंभ किया। यहां डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें