फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से देश को कुछ हासिल नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को नगर स्थित गल्ला मंडी परिसर में संपन्न हो गया। इसमें केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पोल खोल कार्यक्रम के तहत सरकार की विफलताओं को गिनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बनाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी राणा गोस्वामी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों से किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, गरीब हर तबका महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार से परेशान है। प्रधानमंत्री केवल विदेशों का दौरा कर रहे हैं, जबकि इससे देगश को कुछ हासिल नहीं हो रहा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता पाए इन लोगों से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। एससी एसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन भगवती चौधरी ने कहा कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे हैं दूसरी ओर पूंजीपतियों को देश को खुला लूटने और लूटकर भागने की छूट मिली हुई है। प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार घरेलू, विदेशी मुद्दों समेत सभी मोर्चों पर फेल है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों की सदैव जनकल्याण को प्राथमिकता देकर समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। युवक कांग्रेस के लोकसभाध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता पाने वाली इस सरकार ने बेरोजगार नौजवानों के साथ छल किया है। इसके पूर्व घोरावल आगमन पर युवक कांग्रेस ने राणा गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया। यहां नामवर कुशवाहा, ईश्वरी नारायण सिंह, कौशल किशोर मिश्रा, लवकुश केशरी, तेजबहादुर सिंह, नूरउद्दीन खां, अभय शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, संजय, देवेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, सोनी गुप्ता, अनिल सिंह मौजूद रहे। कौशल किशोर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता, अमित चतुर्वेदी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें