फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला, कबाड़ व डीजल चोरी बटोर रही सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल के कोल खदानों में प्रतिदिन हो रही कोयला, कबाड़ व डीजल की चोरी जहां सुर्खियां बटोर रही है, वहीं सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी भी पार्टी की छवि धूमिल होते देख पत्राचार कर कार्रवाई की मांग कर है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने गुरुवार को शक्तिनगर थाने में पत्र देकर एनसीएल की कोल खदानों में आए दिन हो रही कोयला, कबाड़ व डीजल की चोरी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। बताया है कि नौ जून को खडिय़ा परियोजना में कोयला परिवहन में लगे दो संदिग्ध वाहनों सहित पांच लोगों को सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों ने पकड़कर थाने को सुपुर्द किया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जो चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से परियोजनाओं में लूट-खसोट मची हुई है, उससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। परियोजना के कुछ अधिकारी व सुरक्षा कर्मी अपने फायदे के लिए परियोजना में चोरी करा रहे है। ऐसे कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सुरक्षा कर्मी व पुलिस की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है। जिनके भरोसे परियोजना की सुरक्षा सौंपी गयी है । वह ही कबाड़ए, डीजल व कोयला माफियाओं से मिलकर परियोजना को लूटने का कायज् कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल नहीं होने दिया जायेगा। कायज्कताज् चोरी को रोकने के लिए कुछ दिन पूर्व पुलिस की मौजूदगी में प्रयास किये थे। जिसे अवैध कारोबार में शामिल लोग षडयंत्र कर मामले को दूसरा रंग देने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें