कलेक्ट्रेट में प्रेट्रोलियम मंत्री के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास करते अतिथिगण। संव
सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सांसद निधि से स्वीकृत 100 विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इन कार्यों की कुल लागत 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार रुपये है। इसमें 31 सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, छह विद्युतीकरण कार्य, दो इंटरलॉकिंग, दो सड़क-पुलिया, चार विद्यालय भवन और एक ओपन जिम आदि शामिल हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनभद्र से उनका विशेष लगाव है। यह जनपद अपने घर जैसा लगता है। उन्होंने इसे जनपद के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन बताया। कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कहा कि सोनभद्र आकांक्षी जनपद होने के बावजूद प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद के प्रदर्शन की सराहना भी की।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता केंद्रीय मंत्री ने सोनभद्र को गोद लेकर जिले के विकास के लिए एक नई रूप रेखा तय की है। इसके माध्यम से गांवों को सार्वजनिक पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में प्रेट्रोलियम मंत्री के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास करते अतिथिगण। संव