फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 31 लाभार्थियों को मिली आवास की चाभी, 42 को स्वीकृति पत्र वितरित

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास की चाभी भेंट करते ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाभी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राम विशाल चौरसिया रहे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सुपाचुआ, कुंडाडीह, रासपहरी, परनी और पड़री ग्राम पंचायतों के 42 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, सुपाचुआ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण पूरा होने पर 31 लाभार्थियों को नए घरों की चाभी सौंपी गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि सरकार की ओर से निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध हो रही है और उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभार्थियों से आवास का बेहतर उपयोग और नियमित रखरखाव करने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रमोद चौबे, सूरज कुमार, काशीनाथ यादव सहित अन्य कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें