फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 296 मरीजों का उपचार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी। रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 296 मरीजों का उपचार हुआ। मौसमी बुखार से ज्यादा पीड़ित मरीज पहुंचे। मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में डाॅ. जेपी सिंह के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां 26 मरीज पहुंचे। इसमें खुजली, खांसी, बुखार के मरीज ज्यादा रहे। इस सप्ताह भी मरीजों की ब्लड जांच नहीं हो सकी। सिर्फ दवा वितरित हुई। इस मौके पर प्रह्लाद, कृष्णकांत चौबे, मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित सिंह की देखरेख में आयोजन हुआ। कुल 270 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के रहे। गर्भवती महिलाओं की जांच कर रहीं एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि कुल 35 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन, कैल्सियम की गोलियां दी गईं।
लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि कुल 25 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, सुगर की जांच हुई। आरोग्य मेल में क्षेत्र के खलियारी, बलियारी, पड़री, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत, मांची, नगवां, दरमा, करही आदि गांवों से मरीज आए। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव, आशीष कुमार चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें