जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को समाधान दिवस संभव दिवस का आयोजन किया गया। सोनभद्र नगर पालिका परिषद कार्यालय में अभियंता प्रभारी ईओ राज कुमार राज की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
सुनवाई के क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुरमा 2, नगर पंचायत चोपन में 6, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंच पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 2, नगर पंचायत अनपरा समस्त निकायों में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई।
इनमें मुख्य रूप से सफाई, पेयजल व प्रकाश संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया गया। प्रभारी ईओ ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इस मौके पर सभासद और नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।