फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 बीघा जमीन ग्राम समाज के खाते में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उपजिलाधिकारी घोरावल प्रकाश चंद्र की अदालत ने करीबराव गांव की करीब 280 बीघे जमीन ग्राम समाज के खाते में दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के फैसले से जिन लोगों ने कूटरचित ढंग से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है उनमें खलबली मच गई है। उन लोगों को खुद की जमीनें चले जाने का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को एक समिति के भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना केे बाद जिला प्रशासन ने जिले की सभी समितियों की जमीनों के अलावा पूर्व में जिन सरकारी भूमि को लेकर विवाद चला था उनकी भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के दौरान सरकारी भूमि पर कब्जा करने का मामले उजागर भी होने लगे है। ग्राम समाज की जमीनों पर हुए कब्जे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र के मुताबिक मौजा करीबराव के खतौनी सन 1423-1428 फसली के खाता संख्या 00131 पर अंकित खातेदार रामगोपाल, कृष्ण गोपाल, जय गोपाल, रामयश पुत्रगण बद्री प्रसाद नाम का कोई भी व्यक्ति कभी भी ग्राम करीबराव का मूल निवासी नहीं रहा है और न ही वर्तमान में है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी घोरावल द्वारा भी अवगत कराया गया है कि रामगोपाल पुत्र बद्रीनाथ नाम का नाम ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं है। साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद उपरोक्त खाता सख्या 00131 में दर्ज खातेदारों का नाम निरस्त करते हुए राज्य सरकार में दर्ज किया जाना विधिक प्रतित होता है। खातेदार रामगोपाल, कृष्ण गोपाल, जय गोपाल, रामयश पुत्रगण बद्री प्रसाद नाम निरस्त करके पूर्ववत: राज्य सरकार के खाते में दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें