फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर रेल मंडल के 28 कर्मचारी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल संरक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को पूर्व मध्य रेलवे के डिविजनल कार्यालय में शनिवार को पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाने वाले कर्मचारियों में कृष्णशिला, ओबरा और सिंगरौली में तैनात कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल ने सभी कर्मचारियों को मंडल मुख्यालय धनबाद में पुरस्कृत किया। रेल संरक्षा से जुड़े कुल 28 रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। हाट एक्सल, पटरी में दरार, कलपूर्जा टूटने जैसे गंभीर मामलों को समय पर पहचान कर तुरंत ही कार्रवाई सुनिश्चित कर संभावित दुर्घटना को टालने में कर्मचारियों ने भूमिका निभाई और बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इनकी कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की और भविष्य में और भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार राय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें