फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 274 स्थानों पर लगेंगे 30 लाख पौधे

Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
शक्तिनगर में पौधरोपण करते लायंस क्लब के सदस्य।
विज्ञापन
डीएम सीबी सिंह ने बताया कि ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत प्रदेश भर में सोमवार को 24 घंटे में पांच करोड़ पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाए जाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि जिले के लिए लक्षित पौधरोपण 29 लाख 37 हजार के सापेक्ष 30 लाख से अधिक पौधरोपण सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में पौधरोपण के लिए सुपर जोनल अधिकारी, जोन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, गवाह, आडिटर वगैरह की मुकम्मल इंतेजाम कर लिए गए हैं। जिले के सभी 274 पौधरोपण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पाकड़, पीपल, बरगद, चिलबिल, जामुन, हर्रा, बहेरा, बकायीन, कटसागौन, आंवला, इमली, नीम आदि के पौधे पहुंचाए जा चुके हैं।

पौध रोपित करने के लिए लगभग 58 हजार मजदूरों के इंतजाम भी किए गए हैं। डीएम ने पौधरोपण से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों, मीडिया के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों के साथ ही आम नागरिकों से अपील किया है कि वे पौधरोपण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अपेक्षित सहयोग प्रदान करके पुनीत कार्य के पात्र बनें।
विज्ञापन


 इसी क्रम में ओबरा संवाददाता के अनुसार युवा बहुजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में वार्ड 14 में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। मौके पर दयालु ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर गांव को संस्था जागरूक करती रहेगी।

कहा कि पेड़ है तो जीवन है इसकी सुरक्षा करने के लिए अलग से टीम बना रहे हैं और कम से कम 101 पेड़ हमारी संस्था लगाएगी। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हमारी संस्था कदम से कदम मिलाकर काम करेगी और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करती रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव बसपा जितेंद्र निषाद, महताब आलम, सुबोध चैबे, जाहिर खान, मनोज वाल्मीकि, धर्मेद्र गौतम, राज  पांडेय, अमित भारती, प्रिंस गिरि, अनुज अग्रहरी, मो. सुहेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें