फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 27 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले। रिस्पांस टीमों ने संक्रमित व्यक्तियों के घर जाकर उनका ऑक्सीजन, पल्स आदि की जांच करने के बाद मेडिकल किट देने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 45 साल के अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू लगाए जाने के वजह से भी संक्रमण के फैलाव पर काफी हद तक अंकुश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे दौरान 27 मरीज मिले है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि होम क्वारंटिन के मरीजों को फोन कर उनकी जानकारी ली जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम का नंबर भी उन्हें दिया जाता है, ताकि अगर उन्हें कभी कोई समस्या हो तो तत्काल सूचना दें सकें। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें