बैसवार सम्मान समारोह में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। बैसवार समाज के सेवानिवृत्त अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का प्रथम बैसवार सम्मान समारोह एवं महासंघ होली मिलन कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के 27 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में इं. श्याम सुंदर सिंह, भगवान दास बैस, इं. श्याम लाल सिंह, इं. उमराव लाल सिंह, इं. केवला प्रसाद सिंह, इं. राम नरेश सिंह, इं. लालता प्रसाद, डॉ. बृजेश महादेव (शिक्षक एवं साहित्यकार), डॉ. श्रीराम सिंह, डॉ. अरुण सिंह, विमला देवी (प्रधानाचार्या), डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. राहुल सिंह आदि प्रमुख रहे। इस दौरान अखिल भारतीय बैसवार महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जनार्दन प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, ब्रिजानंद सिंह को उपाध्यक्ष और हनुमान प्रसाद सिंह को महामंत्री चुना गया। वहीं विमला देवी को महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सिंह को सहमंत्री और अवधेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि ओबरा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी सहित अन्य अतिथियों ने पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। बैसवार कल्याण समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. बृजेश महादेव ने सभी को शपथ दिलाई। संचालन हृदेश कुमार सिंह ने किया।