बभनी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में गरबा डांडिया प्रस्तुत करती विद्यालय की छात्राएं।संवाद
बभनी। कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज में शनिवार की रात झंकार प्रेम महोत्सव डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया में अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा रहीं। कार्यक्रम में पहले सभी विद्यालयों टीमों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद सभी विद्यालय के करीब 250 प्रतिभागियों ने एक साथ मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
आयोजक मनीष जायसवाल और प्रतीक रहे। इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़, राजन सिंह, डाॅ. व्यास चंद विश्वकर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, लालकेश कुशवाहा, प्रेमचंद गुप्ता आदि थे।