फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वयंसेवकों ने बिगुल बजाते हुए किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को सोनभद्र और रेणुकूट जिला इकाई ने पथ संचलन किया। ढोल, बिगुल बजाते हुए पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने पूरे नगर का भ्रमण किया और मां भारती का जयघोष किया। इस दौरान महिला टोलियाें ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज के शिवाजी बस्ती के स्वयंसेवकों ने आदर्श इंटर काॅलेज से पथ संचलन किया। महिला थाना से हाइडिल कॉलोनी, सेवा बस्ती, हाइडिल मैदान, दंडईत बाबा मंदिर होते हुए वापस कॉलेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक संगम, जिला प्रचारक राहुल, विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामलगन, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह मनोज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर आदि शामिल रहे।
उधर, दुद्धी में रेणुकूट जिला इकाई की ओर से स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। दुद्धी के खेल मैदान से इसकी शुरुआत हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। पथ संचलन में मंच पर जिला संघ चालक रवींद्र जायसवाल, नगर संघ चालक अमरनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजीव जी ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज में सात विषयों को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार को संगठित करें। भजन भोजन भ्रमण साथ करें। कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, नागरिक कर्तव्य, संविधान की सम्मान के साथ शताब्दी वर्ष हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला पर्यावरण संयोजक नंदलाल, श्रवण सिंह गोंड, बालेश्वर चौरसिया, जिला ग्राम्य विकास संयोजक नंदलाल एडवोकेट, जिला समरसता प्रमुख अरुणोदय जौहरी, कृष्णदेव, जिला प्रचारक योगेश जी, नगर प्रचारक वशिष्ठ जी, सत्यम, रितेश, मनोज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें