फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए 25 से छोड़ा जाएगा घाघर का पानी

Fri, 29 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए घाघर नहर से 25 अगस्त से पानी छोड़ा जाएगा। उस दिन सुबह आठ बजे से पानी छोड़ा जाएगा। गेज को आवश्यकतानुसार बढ़ाया और घटाया भी जाएगा। डीएम सीबी सिंह ने इसके लिए निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 12 दिन पानी चलेगा। धंधरौल बांध में सिर्फ 18 दिन का पानी है। 
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि किसानों की पानी की मांग को देखते हुए घाघर मुख्य नहर को 25 अगस्त से सुबह आठ बजे से चलाने के लिए निर्देश दिया गया है। जिले की सभी नहरें 25 अगस्त से पांच सितंबर तक (12 दिन) नहरें चलेंगी। मिर्जापुर जिले की सभी नहरें छह अगस्त से 17 अगस्त तक (12 दिन) चलेगी। उन्होंने बताया कि सभी सहायक अभियंता और उनके अधीनस्थ अवर अभियंता व राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र के समयानुसार सोनभद्र व मिर्जापुर के नहरों के चलने पर पेट्रोलिंग करते रहेंगे। क्षेत्र की सिंचाई कर अधिकतम टेल फीड करना सुनिश्चित करेंगे।

आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। यदि कृषकों द्वारा कोई अवैधानिक कार्रवाई की जाती है तो संबंधित एसडीओ, जेई निकटतम थानाध्यक्ष से संपर्क कर आवश्यक पुलिस बल का सहयोग लें। यह भी सुनिश्चित करें, कि किसी भी स्थिति में नहरों का पानी व्यर्थ न हो एवं नहरों में कोई अवैधानिक कार्रवाई न होने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें