प्रथम दृष्टया जांच में ब्रांड के नाम पर नकली खाद की पैकिंग होने की बात सामने आ रही है। बताया कि जिंक और सल्फर के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। खाद किसके यहां जा रहा था और यह धंधा कब से चल रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।