फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन सिंह की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 10 Aug 2020 08:02 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

  • कुर्क संपत्ति एसडीएम और सदर कोतवाल की अभिरक्षा में रहेगी 
विज्ञापन
कुर्की के दौरान नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी सोनभद्र एस. राजलिंगम ने हत्या और अन्य अपराधों को अंजाम देने के आरोपी जितेंद्र उर्फ राजन सिंह निवासी बिचपई की एक करोड़ सात लाख 23 हजार 400 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर दी। सोमवार को फोर्स के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय ने आरोपी राजन के बिचपई गांव स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया। 

विज्ञापन

इससे पूर्व संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई गई। कुर्क संपत्ति एसडीएम और सदर कोतवाल की अभिरक्षा में रहेगी। सदर कोतवाल अंजनी राय ने जितेंद्र उर्फ राजन सिंह, स्थायी पता दिलशादपुर, थाना बरेसर, जिला गाजीपुर, हाल पता बिचपई थाना राबर्ट्सगंज के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। एसपी ने इसकी संस्तुति करते हुए डीएम के पास भेज दी थी। 


कोतवाल की रिपोर्ट में लिखा है कि राजन का गैंग है, जिसका यह लीडर है। इसने और इसके गैंग के सदस्यों ने हत्या, हत्या के प्रयास, जनता और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट कर जनता में भय पैदा किया। अपराध से काफी संपत्ति अर्जित की। इसके और गैंग के सदस्यों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज है। इसकी अर्जित की गई संपत्ति भाई, माता और पिता के नाम से है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि डीएम ने जितेंद्र उर्फ राजन के पिता ऋषि देव सिंह के नाम से रौप में खरीदी गई जमीन, कीमत 64,58,400, भाई गोविंद के नाम से बिल्ली-मारकुंडी में खरीदी गई 27,08,000 की जमीन एवं बिचपई गांव में माता मांती देवी के नाम से बने 15.57 लाख के मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। आरोपी के मकान के बाहर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया गया। 
जांच में पता चला है कि अभियुक्त जितेंद्र उर्फ राजन ने काफी संपत्ति अर्जित की है। डीएम ने अवैध रूप से अर्जित भू-संपति को कुर्क कर दिया है। कुर्क संपत्ति मकान, भूसंपत्ति सदर एसडीएम और संबंधित थाना प्रभारी की अभिरक्षा में रहेगी। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें