फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 घंटे का निर्देश, 20 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तपन बढ़ने के साथ ही बिजली फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। फाल्ट से ही जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को भी दिन में फाल्ट की वजह से डेढ़ से दो घंटे की कटौती हुई। बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय होने के नाते रॉबर्ट्सगंज नगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। मगर गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली लाइन में फाल्ट की समस्या होने से कटौती करनी पड़ रही है। बिजली उपभोक्ताओं की मानें तो मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद नगर के अंबेडकर नगर समेत अन्य इलाकों में डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बाधित रहीं।
इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय के साथ बढ़ौली चौक, ब्रह्मनगर आदि स्थानों की बिजली गुल हो गई। करीब 40 मिनट बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज एसडीओ केएस यादव का कहना है कि कैथी गांव के पास ब्रांच लाइन में तकनीकी फाल्ट आ गया था। इस नाते आपूर्ति बाधित रही। शट डाउन लेकर फाल्ट सही कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें