फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी कागज तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचते थे मिलावटी कोयला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में नेशनल हाईवे के किनारे मिलावटी कोयले के अवैध भंडारण व बिक्री का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में मिलावटी कोयला व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि सस्ते दामों पर कोयला खरीदकर उसमें मिलावट के बाद उसे फर्जी कागजों के माध्यम से महंगे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस ने डिपो संचालक के विरुद्ध जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह रजखड़ तिराहे के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कादल गांव स्थित एक कोल डिपो में अवैध कोयले की चोरी और मिलावट करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कोल डिपो पर दबिश दी तो वहां खड़े दो ट्रक लेकर चालक फरार हो गए। कोल डिपो के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पुलिस को मालूम हुआ कि इसका संचालन झारखंड के नगर ऊटारी निवासी राजीव रंजन करता है।
कोल डिपो के अंदर भारी मात्रा में एक ही स्थान में मिलावट कर कोयला रखा पाया गया। कोयले में मिलावट करने वाले सामान भी मिले। पुलिस के मुताबिक फर्म मालिक विभिन्न स्थानों से कम दामों में कोयला खरीदकर यहां लाता है। उसमें मिलावट के बाद कूटरचना कर प्रपत्र तैयार कर उसे अधिक दामों पर बेचता है। डिपो के वैध लाइसेंस की आड़ में यह कार्य किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर दुद्धी कोतवाली में आरोपी राजीव रंजन पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें