फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में 24 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन सुनवाई करती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।
विज्ञापन
जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और सड़क मरम्मत समेत अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को भेजकर तत्काल निस्तारण कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संभव दिवस आयोजित हुआ। सभी नगर निकायों में भी जनसुनवाई की गई। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो, नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में चार, रेणुकूट में तीन, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार सभी निकायों में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और सड़क से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राजेश और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें