फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में 23 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।
विज्ञापन
जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई की गई। इसमें साफ-सफाई, पथ प्रकाश,जल निकासी, सड़क मरम्मत से जुड़ी 23 शिकायतें प्राप्त हुई। सभी का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल चार मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेनुकूट में दो, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। नगर निकायों में आयोजित संभव दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर उन्हें राहत दिलाना है। इस दौरान सभासद अनवर अली, मनोज चौबे और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें