फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कर्मियों का दूसरे के खाते में भेज दिया गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के स्वास्थ्य महकमे में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कई चिकित्सा कर्मियों का वेतन दूसरे कर्मी के खाते में भेज देने का मामला उठाया है। बिना कारण वेतन से कटौती सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को फरवरी का वेतन अब तक न देने एवं बिना सूचना वेतन कटौती पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और मंत्री अजय कुमार सिंह ने सीएमओ को भेजे पत्रक में कहा है कि मार्च 2019 के वेतन से कर्मचारियों और चिकित्साधिकारियों का आवास किराया भत्ता बगैर किसी सूचना के काट लिया गया है। इसी तरह 40 चिकित्साधिकारियों के वेतन से भी अनधिकृत कटौती की गई है। प्रधान सहायक सहित दो को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कई स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को फरवरी को अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके वेतन से काटे गए आयकर उस वित्तीय वर्ष में जमा नहीं हो सके।
कुछ कर्मियों का सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। चोपन ब्लाक के कर्मचारियों का पिछले तीन वर्ष का बोनस बकाया पड़ा है। जबकि इसको लेकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कई बार गुहार लगाई गई। कई कर्मचारियों का वेतन, एरियर अन्य कर्मचारियों के खाते में भुगतान करने, वेतन से अत्यधिक धनराशि की कटौती बिना किसी कारण कर लेने की भी शिकायत करते हुए अनियमितता बरतने वाले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके पत्रक पर तत्परता दिखाते हुए सीएमओ ने संबंधित पटल सहायक को हटाकर दूसरे को चार्ज दे दिया गया है। दूसरे के खाते में भेजे गए वेतन को भी वापस कराया जा रहा है। उधर, सीएमओ डा. एसपी सिंह का कहना था कि समस्या संज्ञान में आने के बाद उसे दूर कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। कुछ कर्मियों का नाम एक होने से दूसरे का वेतन दूसरे के खाते में जाने की दिक्कत आई है। जल्द ही इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें