फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक के झोले से दस हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक से पैसा निकालने गये सेवानिवृत्त अध्यापक प्रेम चंद्र मिश्रा पुत्र धनीराम मिश्रा निवासी कोरियांव का बैंक परिसर में से ही दस हजार रुपये गायब हो गया।
विज्ञापन

प्रेमचंद का कहना है कि उन्होंने बैंक से दस हजार रुपये निकाले और अपने झोले में रख दिये। दोपहर बाद करीब तीन बजे चोर ने उनके झोले से दस हजार रुपये गायब कर दिया और फरार हो गया। जबकि बैंक में पुलिस ड्यूटी पर मौजूद थी। उधर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस ने जांच की तो देखा कि एक छोटे लड़क े ने बैग से सौ रुपये की गड्डी निकाल ली। लेकिन उस लड़के का चेहरा सीसीटीवी में स्पष्ट नहीं नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें